मऊगंज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई : नेत्रहीन को राशन कार्ड और बेघर वृद्धा को मिला न्याय

मऊगंज के नवनियुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जनसुनवाई में 24 शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान दो गंभीर मामलों का तत्काल समाधान किया गया। ग्राम पंचायत गोरहा के निवासी गोविंद का तीन साल पूर्व राशन कार्ड में नाम कट गया था। कलेक्टर ने जनपद मऊगंज प्रभारी सीईओ राम कुशल मिश्रा को तत्काल राशन कार्ड बनवाने और खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पटेहरा टोला की 75 वर्षीय वृद्ध महिला को उनके बच्चों ने घर से निकाल दिया था और वृद्धावस्था पेंशन भी ले लेते थे। कलेक्टर ने हनुमना एसडीएम कमलेश पुरी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम को निर्देश दिये गये कि यदि बच्चे महिला को घर में नहीं रखते हैं तो पोषण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए।

जनसुनवाई में भुअरी कोठार के अंगद प्रसाद पटेल ने नक्शा तरमीम, टटिहरा के नरेश साकेत ने जमीन से बेदखली, और सोना कुशवाहा नरेंद्र ने सीमांकन का आवेदन दिया। राममिलन प्रजापति ने कुम्हार जाति को विलोपन सूची से हटाने की मांग की। कलेक्टर ने शिकायतों का मौके पर निराकरण किया और शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता, डिप्टी कलेक्टर पवन गोरैया, रश्मि चतुर्वेदी, एसडीएम और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now