युवा संगम अन्तर्गत रोजगार मेले में 6 कंपनियों द्वारा किया जाएगा युवाओं का चयन

मऊगंज जिले के शासकीय ठाकुर सोमेश्वर सिंह महाविद्यालय नईगढ़ी में 21 मार्च को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 6 कंपनियों एवं नियोजकों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों हेतु युवक एवं युवतियों की आयु सीमा 18 से 48 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता तथा आयु सीमा विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग होगी। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।   उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार, टाटा मोटर ऑटो मोबाइल कंपनी अहमदाबाद गुजरात, डी एण्ड एच सेचरोन कंपनी इंदौर, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा तथा प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now