ई ऑफिस का प्रशिक्षण शुरू – 20 मार्च तक होगा प्रशिक्षण

प्रशासन में आधुनिक सूचना संचार तकनीक का प्रभावी उपयोग करने के लिए ई ऑफिस प्रणाली लागू की जा रही है। इसके माध्यम से समस्त नस्तियों का निस्तारण ऑनलाइन सिस्टम से किया जाएगा। प्रत्येक अधिकारी तथा कर्मचारी के ईमेल पर नस्तियाँ एवं अन्य अभिलेख प्राप्त होंगे। उन पर ऑनलाइन कार्यवाही करके ई ऑफिस के माध्यम से निराकरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि ई आफिस प्रणाली का प्रशिक्षण जिला ई दक्षता केन्द्र शिल्पी प्लाजा बी ब्लाक में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण 17 मार्च से 20 मार्च तक प्रतिदिन तीन पालियों में दिया जा रहा है। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरी पाली में दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक तथा तीसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष पटेल को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैनात किया गया है। सभी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए दिवस तथा समय निर्धारित कर दिया गया है। सभी कार्यालय प्रमुख अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ ई दक्ष केन्द्र में उपस्थित होकर निर्धारित दिवसों में प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल रहें। सभी कार्यालय प्रमुख अपने एक अधिकारी और दो अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल कराकर उन्हें मास्टर ट्रेनर बनाएं। इनके सहयोग से विभाग के अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को ई ऑफिस प्रणाली का प्रशिक्षण दें। प्रशिक्षण में किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now