जनकल्याण अभियान में 26, 27 और 28 दिसंबर को लगेंगे शिविर

पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए जिले भर में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखण्डों में ग्राम पंचायतवार शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाकर उन्हें हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि जनकल्याण अभियान के तहत 26, 27 और 28 दिसंबर को शिविर लगाये जायेंगे।

कलेक्टर ने बताया कि अनुभाग रायपुर कर्चुलियान में 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत अमिलिया और खरहरी, 27 दिसंबर को नयागांव, सुरसाकला और उकठा कंचनपुर में शिविर लगाये जायेंगे। इसी तरह 28 दिसंबर को बंजारी और हरदुआ में शिविर लगेंगे। अनुभाग हुजूर में 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत मैदान और अटरिया, 27 दिसंबर को दुआरी तथा धौचट तथा 28 दिसंबर को कचूर एवं गढ़वा में शिविर लगेंगे। अनुभाग जवा में 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत डगडैया और गाढ़ा 138 में, 27 दिसंबर को ग्राम पंचायत चौखण्डी और शिवपुर तथा 28 दिसंबर को ग्राम पंचायत चौर तथा बसरेही में शिविर लगेंगे। अनुभाग मनगवां में 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत रघुनाथगंज और रमपुरवा, 27 दिसंबर को गुढ़वा और देवरा एवं 28 दिसंबर को सूरा, तिवनी और सहेवा में शिविर लगाये जायेंगे। इसी तरह अनुभाग त्योंथर में ग्राम पंचायत 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत गंगतीरा कला और कोटरा खुर्द, 27 दिसंबर को पनासी तथा 28 दिसंबर को झोटिया और चन्द्रपुर में शिविर लगाये जायेंगे। अनुभाग सिरमौर में 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत डिहिया और गहनौआ, 27 दिसंबर को बदराव गौतमान और बदराव तिवरियान तथा 28 दिसंबर को मझिगवां (बैकुण्ठपुर), नदना डिहिया तथा माड़ौ में शिविर लगाये जायेंगे। कलेक्टर ने आमजनता से इन शिविरों से लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now