जनसुनवाई में 97 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय ने आमजनता के 97 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी सात दिवस की समय सीमा में जनसुनवाई के आवेदन पत्रों का निराकरण करके आवेदक को इसकी सूचना दें। आवेदनों के निराकरण की ऑनलाइन जानकारी दर्ज कराएं। सभी अधिकारी जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवेदनों का समुचित निराकरण करें।

जनसुनवाई में त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा निवासी कलवारी ने सड़क निर्माण में भूअर्जन की राशि के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने भूअर्जन अधिकारी को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। गयाशरण सिंह निवासी बहुरीबांध ने धान उपार्जन की राशि में ऋण राशि की अधिक कटौती को वापस करने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। रमाकांत द्विवेदी निवासी हरदुआ ने समग्र आईडी में सुधार के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद सिरमौर को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। विवेक पाण्डेय निवासी गोदकला ने उनके पट्टे की जमीन का विवरण खसरे में दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने अधीक्षक भू अभिलेख को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए।

जन सुनवाई में सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड तीन राजेन्द्र सिंह ने स्वत्वों के भुगतान के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को लंबित पेंशन प्रकरण का निराकरण कराने के निर्देश दिए। रामनारायण विश्वकर्मा निवासी चोरहटा ने नक्शे में सुधार के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। राममनोहर द्विवेदी निवासी तिघरा ने जमीन विवाद के कारण उनके घर में नलजल योजना का कनेक्शन न देने की शिकायत की। अपर कलेक्टर ने जिला प्रबंधक जल निगम को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। जनसुनवाई में छात्रवृत्ति भुगतान, बिजली बिल में सुधार, मजदूरी भुगतान, अनुकंपा नियुक्ति, जमीन के सीमांकन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदनों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now