मुख्यमंत्री ने मऊगंज में किया 5175 करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कलेक्ट्रेट के समीप विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा महिलाओं को अक्षय पात्र के रूप में पोषण किट का वितरण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने मऊगंज जिले के विकास को गति देने के लिए 5175 करोड़ 39 लाख रुपए के कुल 57 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 54 निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई योजना लागत 5041 करोड़ रुपए शामिल है। इस परियोजना से पाँच साल में पूरे हनुमना क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसका मुख्य बाँध सीधी जिले में सोन नदी पर बनाया जाएगा। समारोह में 40 करोड़ रुपए की लागत से सिविल अस्पताल मऊगंज के 200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन तथा 24 करोड़ रुपए की लागत से 48 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने समारोह में 12 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊगंज में 50 बिस्तर अस्पताल भवन का निर्माण लागत 5 करोड़ रुपए, हनुमना क्षेत्र में तिलया गांव में विद्युत सब स्टेशन निर्माण लागत 4.33 करोड़ रुपए तथा देवतालाब से तमरी मार्ग में ओड्डा नदी में पुल निर्माण लागत 3.51 करोड़ रुपए शामिल हैं। समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल सहित विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।