कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की जन सुनवाई

कमिश्नर कार्यालय सभागार में कमिश्नर बीएस जामोद ने आमजनता के आवेदनों पर जन सुनवाई की। कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी जन सुनवाई के आवेदन पत्रों का तत्परता से निराकरण करें। निराकरण की जानकारी आवेदक को भी अनिवार्य रूप से दें। आवेदन पत्रों के निराकरण का प्रतिवेदन प्रत्येक सोमवार को प्रस्तुत करें। जन सुनवाई में कमिश्नर ने ग्राम गोरगी में नल जल योजना, जल संसाधन विभाग में लंबित पेंशन प्रकरण तथा सीधी जिले में बुड़गौना में सिंचाई के लिए नहर में पानी छोड़ने के आवेदनों की सुनवाई की। जन सुनवाई में सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now