मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन ट्रेन 21 नवम्बर को जाएगी द्वारिका

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को किसी एक तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाती है। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकर दाता नहीं हैं तीर्थयात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को आयुसीमा में दो वर्ष की छूट दी गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि रीवा रेलवे स्टेशन से तीर्थ दर्शन ट्रेन 21 नवम्बर को द्वारिका के लिए प्रस्थान करेगी। पात्र बुजुर्ग तीर्थ दर्शन यात्रा का लाभ लेने के लिए तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय अथवा नगर पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा किए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आवेदन पत्रों की जाँच के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय टीम बनाई है। कलेक्टर ने कहा है कि जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची साफ्टकापी एवं हार्डकापी में तत्काल प्रस्तुत करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now