नशा मुक्ति केन्द्र में हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी को सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 19.08.24 को थाना सिविल लाईन क्षेत्राअन्तर्गत न्यू संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र ढेकहा रीवा में रूद्रसेन गुप्ता निवासी कृष्णानगर चिरहुला मंदिर के पास रीवा की हुई हत्या में नशा मुक्ति केन्द्र का कर्मचारी एवं आरोपी जो घटना के तत्काल बाद फरार हो गया था। पुलिस पता तलाश कर दबिश दे रही थी। आरोपी दस्तयाब नहीं हो रहा था। आरोपी की पता तलाश कर दिनांक 01.11.24 को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई। जिसके बाद जुर्म करना स्वीकार किया गया। जिसके बाद आरोपी अनुज पाण्डेय पिता स्व. अरूण पाण्डेय उम्र. 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 14 सिरमौर थाना सिरमौर जिला रीवा म.प्र. को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को केन्द्रीय जेल रीवा में निरूद्ध किया गया है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश साहू, निरी.जे.पी. पटेल, प्रआर 1206 आनन्द बिहारी वैश्य आर.354 कैलाश सोलकी (थाना सिरमौर) उनि दलजीत सिंह, आर.745 शरद सिंह आर 1144 बृजेश सिंह आर. 12 अजय सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now