गोवर्धन पूजा : जेल गौशाला में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

गोवर्धन पूजा के अवसर पर अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी रीवा डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी की उपस्थिति में जेल गौशाला केन्द्रीय जेल रीवा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी एवं जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय द्वारा गौशाला में गौवंशों को गुड एवं गौग्रास खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात गौवंश की पूजा अर्चना की गई तथा गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संकल्प लिया गया।

जेल अधीक्षक केन्द्रीय ने इस दौरान कृष्ण लीलाओं का वर्णन कर गौमाता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम आयोजन में संजीव कुमार गेंदले उप जेल अधीक्षक, योगेन्द्र पमार उप जेल अधीक्षक, श्याम सिंह कुशवाह सहायक जेल अधीक्षक एवं बीरबल सरयाम प्रहरी/गौपालक सहित समस्त जेल स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now