गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

गोवर्धन पूजा के सामाजिक महत्व को देखते हुए गौ-शाला और गौ-वंश पालन स्थलों पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में जनप्रतिनधियों की भागीदारी रहेगी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल लक्ष्मणबाग गौशाला रीवा में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ-साथ रीवा और मऊगंज जिले की सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में गोवर्धन पूजा, गोपूजन, गोग्रास कार्यक्रम, गौसेवकों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा गौशाला परिसर की साफ-सफाई की जाएगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने संबंधित अधिकारियों को गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now