रोजगार मेला : रोजगार मेले में 9 कंपनियों द्वारा किया जाएगा युवाओं का चयन

शासकीय आईटीआई रीवा में 25 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया गया है। रोजगार मेला मध्यप्रदेश संकल्प योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 9 कंपनियों एवं नियोजकों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों हेतु युवक एवं युवतियों की आयु सीमा 18 से 48 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आयु सीमा विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग होगी। वेतन एवं भत्ते 8500 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में एनसी सप्लाई प्रा. लि., टीडीके इंडिया प्रा. लि., ईजीएलओ लाइटिंग इंडिया प्रा. लि., वीवीडीएन इंडिया प्रा. लि., बोनटन टेक्नोमेक फर्नीचर प्रॉ. लि. इंदौर (आईसेक्ट), स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. भोपाल, प्रगतिशील बायोटेक रीवा, प्रगतिशील एग्रोटेक रीवा तथा एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स लि. रीवा में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now