आम के पेड़ के नीचे नर कंकाल मिलने से हड़कंप, पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर

रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत भलुहा गांव मे आम के पेड़ के नीचे नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर जवा पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटनास्थल पर वहीं जमीन पर पर्स, आधार कार्ड पैन कार्ड, वोटर आईडी एवं एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया मौके को देखने के बाद ऐसे कयास लगाया जा रहे हैं कि युवक पेड़ के सबसे ऊपर की टहनी पर जाकर फांसी लगाई और घटना 5-6 दिन पूर्व की हो सकती है। घटनास्थल पर मिले हुए तथ्यों के आधार पर राकेश कुमार चर्मकार पिता छकौड़ी लाल चर्मकार के रूप में पहचान की जा रही है। (अनूप कुमार गोस्वामी)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now