राजस्व महाअभियान में 17443 प्रकरणों का हुआ निराकरण

जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। अब तक विभिन्न राजस्व न्यायालयों में 17443 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अपर कलेक्टर तथा एसडीएम न्यायालयों में 2051 प्रकरण निराकृत किए गए। तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार न्यायालयों में 14638 प्रकरणों का अभियान के दौरान किया गया। इनमें अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा अभिलेखों में सुधार के प्रकरण शामिल हैं।

कलेक्टर ने बताया कि तहसीलदार हुजूर ने 2271, नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ 814, नायब तहसीलदार बनकुइयाँ ने 763, तहसीलदार सिरमौर ने 577 तथा नायब तहसीलदार बैकुण्ठपुर ने 474 प्रकरणों का निराकरण किया। नायब तहसीलदार लालगांव ने 602, तहसीलदार सेमरिया 928, नायब तहसीलदार शाहपुर ने 947, तहसीलदार मनगवां ने 452, नायब तहसीलदार गढ़ ने 344, नायब तहसीलदार सूरा ने 330 तथा नायब तहसीलदार डेल्ही ने 306 प्रकरणों का निराकरण किया। तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान ने 513, नायब तहसीलदार मनिकवार ने 1152, नायब तहसीलदार पहड़िया ने 637, तहसीलदार त्योंथर ने 213, नायब तहसीलदार रायपुर सोनौरी ने 223 तथा नायब तहसीलदार चाक ने 270 प्रकरणों का निराकरण किया। तहसीलदार जवा ने 304, नायब तहसीलदार गढ़ी ने 385, नायब तहसीलदार अतरैला ने 417, नायब तहसीलदार डभौरा ने 331, तहसीलदार गुढ़ ने 862 तथा नायब तहसीलदार दुआरी ने 523 प्रकरणों का निराकरण किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।