रोजगार मेले में 4 कंपनियों ने 57 युवाओं का विभिन्न पदों पर किया चयन

जिले में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश संकल्प योजना के तहत जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 108 बेरोजगार युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन कराया। मेले में निजी क्षेत्र की शामिल 4 कंपनियों ने 57 युवाओं का चयन कर उन्हें आफर लेटर प्रदान किया। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें निजी क्षेत्र की कंपनियां तथा संस्थाएं शामिल होकर युवाओं का चयन करती हैं। रोजगार के इच्छुक युवाओं का सबसे पहले पंजीयन किया गया। इसके बाद कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा वेतनमान के आधार पर युवाओं का चयन किया गया।

उप संचालक ने बताया कि आईसेक्ट एल एण्ड टी कंपनी में 15 युवाओं का चयन किया गया है। इसी प्रकार ग्रेट गेलियन बेंचर्स लि. (आईसेक्ट) द्वारा 9 युवाओं का तथा प्रगतिशील बायोटेक रीवा ने 21 तथा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा 12 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now