जिले में अब तक 33 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

जिले में पिछले एक सप्ताह से छुटपुट वर्षा हो रही है। मानसून पूर्व की इस वर्षा से तापमान में गिरावट आई है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उमस का असर दिखाई दे रहा है। अभी भी जिले को झमाझम बारिश का इंतजार है। अच्छी वर्षा होने के बाद ही फसलों की बोनी का काम शुरू होगा। जिले में 27 जून को 2.4 मिलीमीटर दैनिक वर्षा दर्ज की गई। इस दिन हुजूर तहसील में 16 मिलीमीटर तथा गुढ़ में 3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 33 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि तहसील हुजूर में 52.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 12 मिलीमीटर, गुढ़ में 15 मिलीमीटर, सिरमौर में 51.4 मिलीमीटर, त्योंथर में 17 मिलीमीटर, सेमरिया में 50 मिलीमीटर, मनगवां में 23 मिलीमीटर तथा जवा तहसील में 43 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 36.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Acer Aspire Lite AMD Ryzen 3 5300U प्रीमियम पतला और हल्का लैपटॉप (Windows 11 Home/16 GB RAM/512 GB SSD)
 check here

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।