चाकघाट थाना : लापता महिला पश्चिम बंगाल से हुई बरामद, फेसबुक से हुआ था परिचय

चाकघाट। स्थानीय पुलिस थाना चाकघाट में गुम इंसान क्रमांक 12/24 जिसमें एक महिला उम्र 21 वर्ष ग्राम पटिवार, जो कि विवाहित थी कि गुमशुदा इंसान कायमी दिनांक 16 मई 2024 को हुई थी। उसे बीते 26 मई 2024 को पश्चिम बंगाल से बरामद कर महिला को माता – पिता एवं मामा को सौंप दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त विवाहित महिला ग्राम पटिवार की रहने वाली थी। सोशल मीडिया ऐप फेसबुक में उसकी दोस्ती पश्चिम बंगाल के एक व्यक्ति से हुई। जिसके बाद धीरे – धीरे युवक ने महिला से नजदीकियां बढ़ा लीं और फिर विवाहित महिला को प्रयागराज मिलने के लिए बुलाया और फिर दोनों लापता हो गए। जिसके बाद चाकघाट थाने में गुमशुदा विवाहित महिला कि प्राथमिकी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई। मामले में पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चाकघाट कि एक टीम जिसमें एएसआई श्रीकुमार तिवारी एवं आरक्षक अमित सिंह के साथ पश्चिम बंगाल के कूंच बिहार जिले पहुंचे और गुमशुदा विवाहित महिला को बरामद कर के ही वापस लौटे और महिला को परिजनों को सौंप दिया है। (रामलखन गुप्त)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now