शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 25 जून

जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा  समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। अधिकांश खरीदी केन्द्रों में गेंहू की खरीद लगभग पूरी हो गई है। अब कुछ ही खरीदी केन्द्रों में गेंहू की आवक हो रही है। इस संबंध में प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में 31 मई तक 24079 किसानों से 1096569 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 263 करोड़ 17 लाख 66 हजार की राशि मंजूर की गयी है। उपार्जित गेंहू का सुरक्षित भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 1079398 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में 236 करोड़ 22 लाख 87 हजार 252 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 27463 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। जिले में संचालित 103 खरीदी केन्द्रों में से केवल 13 खरीदी केन्द्रों में ही गेंहू की आवक हुई। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 25 जून तक बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now