सफलता पूर्वक संपन्न हुआ चाकघाट व्यापर मंडल द्वारा आयोजित तीसरा निःशुल्क शिविर

चन्दन भइया, चाकघाट। एक बार फिर आपके नगर क्षेत्र चाकघाट में चाकघाट व्यापार मंडल के सौजन्य से दिनांक 24 जनवरी 2024 दिन बुधवार को आयोजित त्रितीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर व निःशुल्क मोतियाबिंदु ऑपरेशन और साथ ही साथ नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकी कुंड चित्रकूट द्वारा तीसरी बार निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर व निःशुल्क मोतियाबिंदु ऑपरेशन शिविर में कड़ाके की ठंड के बावजूद तकरीबन 150 आंख की समस्या से पीड़ित लोगों की जांच हुई जिसमें 14 मरीजों को मोतियाबिंदु ऑपरेशन के लिए जानकी कुण्ड चित्रकूट के लिए रवाना किया गया। आपको बता दें इस शिविर के माध्यम से मरीज की जांच और ऑपरेशन सब निःशुल्क है।

इस बार शिविर में निःशुल्क होम्योपैथी चिकित्सा भी शामिल थी, जिसमें कुल 114 लोगों ने स्वास्थ लाभ उठाया।

यह शिविर चाकेश्वर नाथ बड़े हनुमान मंदिर चाकघाट में आयोजित किया गया था। शिविर का शुभारंभ थाना प्रभारी चाकघाट उषा सिंह सोमवंशी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। शिविर को सफल बनाने में चाकघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी अशोक गुप्ता गोलू, अभिषेक केशरवानी, शारदा प्रसाद केसरवानी, धीरज केसरवानी, कृष्ण कुमार केसरवानी, सुनील तम्रकार, जितेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, अजय सोंधिया, डॉक्टर कृपाशंकर शुक्ला, लाला केशरवानी, अरुण केसरवानी बच्चा, अभिषेक केशरवानी सुनील ताम्रकार, कृष्ण कुमार केके सेठ, कृष्ण कुमार मुन्ना, दिनकर सिंह, विवेक केसरवानी, श्याम राज शास्त्री, सुनील नामदेव, शंकर जायसवाल, प्रमोद डांगे, पंकज गुप्ता, सचिन केसरवानी, मनोज कटारिया, वरिष्ठ पत्रकार राम लखन गुप्त, ईशु केसरवानी पत्रकार, चाकघाट व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी चन्दन भइया सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now