राजस्व महाअभियान में हुजूर अनुभाग के 26 गांव में शिविर संपन्न

जिले भर में 15 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत हुजूर अनुभाग की हुजूर तहसील के 26 गांवों में राजस्व शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में 212 मृतक भूमि स्वामियों के फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गांव में बी-1 के वाचन के बाद मृतकों की सूची तैयार की गई। अभियान के प्रारंभ के दो दिवसों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 94 किसानों के नाम जोड़कर इनमें से 52 की ई केवाईसी अपडेट की गई। राजस्व अभियान में बंटवारा के 14, नामांतरण के 30 तथा राजस्व के अन्य मामलों से जुड़े 28 प्रकरण दर्ज किए गए। इन सभी को आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज करके इनका समय सीमा में निराकरण किया जा रहा है। एसडीएम हुजूर वैशाली जैन ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को ग्राम मकरवट, खैरा, मड़वा, मनकहरी, कचूर, हर्दी, हर्दीशंकर, कुइयाँ, देवरा, रहट, गहिरा, गोविंदगढ़, बांसा, रौरा, तमरा, अमिलकी, पुरैनी, डिहिया नरसिंहपुर, चुआं, सपहा, भांटी, करहिया, अनंतपुर, अजगरहा, बोदा तथा कपुरी में शिविर लगाए जा चुके हैं। सभी शिविरों में पटवारियों द्वारा बी-1 का वाचन किया गया।

आयोजित परीक्षाओं के परिणाम शीघ्र जारी करने के निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now