विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में 26 मतदान केन्द्रों में हुआ परिवर्तन

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में संशोधन की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मऊगंज के 26 मतदान केन्द्रों में परिवर्तन किया गया है। नवीन मतदान केन्द्र उसी परिसर में स्थित हैं जिसमें पूर्व में मतदान संपन्न होता रहा है। एसडीएम मऊगंज बीके पाण्डेय के प्रस्ताव के अनुसार मतदान केन्द्रों में परिवर्तन किया गया है।

कलेक्टर ने बताया कि मतदान केन्द्र क्रमांक 4 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैसहाई म.के.क्र. 16, कन्या हाई स्कूल गौरी म.के.क्र. 53, शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय हनुमना म.के.क्र. 78, शासकीय कन्या हाई स्कूल खटखरी कमरा नंबर 3 तथा म.के.क्र. 79 इसी विद्यालय के कमरा नंबर 4 में बनाया गया है। म.के.क्र. 88 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सगहनकला म.के.क्र. 117, शासकीय उमावि कमरा नंबर एक तथा म.के.क्र. 119 इसी विद्यालय के कमरा नंबर 2 में बनाया गया है। म.के.क्र. 127 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैपखार म.के.क्र. 129, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दादर म.के.क्र. 134, शासकीय पूर्व माध्यमि विद्यालय बहुती म.के.क्र. 138, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटेहरा म.के.क्र. 154, आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय मऊगंज में बनाये गये हैं।

इसी तरह म.के.क्र. 164 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबगवांदुआन म.के.क्र. 199, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगरही म.के.क्र. 204, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मलैगवां म.के.क्र. 206, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिसिरगवां म.के.क्र. 213, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अल्हवाखुर्द म.के.क्र. 219, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महत्मान में बनाये गये हैं। म.के.क्र. 220, शासकीय हाई स्कूल तिलया म.के.क्र. 224, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय लासा म.के.क्र. 2228, शासकीय हाई स्कूल हाटा कमरा नंबर एक तथा म.के.क्र. 229 इसी विद्यालय के कमरा नंबर दो बनाया गया है। म.के.क्र. 249, शासकीय हाई स्कूल जड़कुड़ म.के.क्र. 246, शासकीय हाई स्कूल पाती मिश्रान कमरा नंबर एक तथा म.के.क्र. 247 इसी विद्यालय में कमरा नंबर दो बनाया गया है।

पाला से फसलों को बचाने कृषि विभाग ने दी किसानों को सलाह

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now