मऊगंज जिले में संकल्प यात्रा के लिए नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी तैनात

मऊगंज जिले में 16 दिसम्बर से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इसके तहत केन्द्र और राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी आमजनता को दी जाएगी। संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव ने नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी तैनात कर उन्हें यातायात संबंधी अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे को संकल्प यात्रा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार प्रभारी अधिकारी शहरी विकास अभिकरण एवं संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा को संकल्प यात्रा का रूट चार्ट बनाने, ड्यूटी आदेश तथा शहरी क्षेत्र में यात्रा के आयोजन का सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक प्रवीण पाठक को ग्रामीण क्षेत्र में संकल्प यात्रा का रूट चार्ट तैयार करने, जनपद स्तर के ड्यूटी आदेश जारी करने तथा समन्वय के साथ यात्रा के आयोजन के लिए सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस आशीष दुबे, सहायक प्रबंधक मऊगंज धीरज प्रताप सिंह और जिला प्रबंधक लोक सेवा रविकांत पाण्डेय संकल्प यात्रा से संबंधित समस्त जानकारियाँ पोर्टल पर दर्ज करने के लिए सहायक नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ संजय सिंह को संकल्प यात्रा में समन्वय तथा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। सीएम फेलो अम्बुज तिवारी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में संकल्प यात्रा के दौरान संचालित विकास रथ से योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा रथ के नियमित संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। नेहरू युवा केन्द्र के युवा समन्वयक कुलदीप सिंह को विकसित भारत संकल्प यात्रा में आवश्यक समन्वय तथा सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस : एम.पी. ट्रांसकों में ऊर्जा संरक्षण की ली गई शपथ

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now