विधानसभा क्षेत्र सेमरिया से श्री अभय मिश्रा बने विजेता

विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच इंजीनियरिंग कालेज में संपन्न हुई। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया से इंडियन नेशनल कांग्रेस के श्री अभय मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। श्री मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री केपी त्रिपाठी को 637 मतों के अंतर से पराजित किया। निर्वाचित घोषित श्री मिश्रा को कुल 56024 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 55387 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर आरके सिन्हा ने निर्वाचित श्री मिश्रा को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया।

क्रमांकनामदलप्राप्त मत
1.श्री अभय मिश्राइंडियन नेशनल कांग्रेस56024
2.श्री केपी त्रिपाठीभाजपा55387
3.श्री पंकज सिंहबसपा44158
4.श्री नागेन्द्र सिंहभारतीय शक्ति चेतना पार्टी515
5.श्री नागेन्द्र सिंह कर्चुलीआल इंडिया फारवर्ड ब्लाक153
6.श्री उमेश कोलनिर्दलीय180
7.श्री कमलभान सिंहनिर्दलीय109
8.श्री तीरथ प्रसाद कोलनिर्दलीय91
9.श्री दिवाकर प्रसाद द्विवेदीनिर्दलीय273
10.डॉ रजनीश प्रजापतिनिर्दलीय189
11.श्री राकेश प्रसाद पाण्डेयनिर्दलीय194
12.श्री संतोष श्रीधर उपाध्यायनिर्दलीय200
13.श्री सुधीर कुमार साकेतनिर्दलीय248
14.श्री हाफिज मोहम्मद अलीनिर्दलीय682
15.श्री श्रीधर दुबेनिर्दलीय946
16.नोटा–1069

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now