माता का अंतिम संस्कार कर निभाई मतदान की जिम्मेदारी

जिले के सभी मतदान केन्द्रों में प्रात: 7 बजे से मतदान आरंभ हुआ। मतदान केन्द्रों में सुचारू मतदान के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए। विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं का अपूर्व उत्साह देखा गया। इसी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र मलपार में अनूठा दृश्य सामने आया। यहाँ मतदाता राकेश शुक्ला ने अपनी माता के निधन के बाद उनका विधिवत अंतिम संस्कार किया। मन में अपार दुख होने के बावजूद उन्होंने लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदान करके अपना कर्त्तव्य निभाया। अंतिम संस्कार स्थल से सीधे मतदान केन्द्र पहुंचकर उन्होंने पहले मतदान किया। इसके बाद अंतिम संस्कार से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी की।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now