रीवा जिले के त्यौंथर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र 70 के गढ़ी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
जिसमें दूर दराज से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थकों ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचकर माता बहनों एवं आए हुए सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही लाडली बहना योजना की धनराशि को बढ़ाकर 3000/ कर दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के अंत में संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी के पक्ष में मतदान करने को कहा। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वह सम्मान नहीं मिला जो 1 महीने के अंदर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने पर मिला। पार्टी में आपसी मतभेद को लेकर सवाल पूछे जाने पर सिद्धार्थ ने बताया कि पार्टी में कोई आपसी मतभेद नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता हमारे साथ और आने वाले समय में भाजपा के पक्ष में मतदान करा कर त्यौंथर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने का काम करेंगे।
आज एक दिवसीय विंध्य के दौरे पर आए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा ज़िले की सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अखिलेश कह रहें हैं, कांग्रेस चालू पार्टी है, धोखा देती है। अब प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में झूठ बोलने आती है। तत्कालीन कमलनाथ की सरकार ने किसान कर्ज माफी के नाम पर कितना बड़ा धोखा किया है। किसी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ बल्कि उसे डिफाल्टर बना कर अपमानित किया है। सोमवार को CM ने रीवा जिले के त्योंथर, सेमरिया, रीवा और गुढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने त्योंथर में सिद्धार्थ तिवारी राज, सेमरिया में केपी त्रिपाठी, रीवा में राजेंद्र शुक्ल और गुढ़ में नागेन्द्र सिंह के लिए वोटा मांगा है। सीएम की मंच सभा में सांसद जनार्दन मिश्रा, त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी और जिलाध्यक्ष अजय सिंह मौजूद रहे।