बड़ी खबर : वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भाजपा में शामिल, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

चाकघाट। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार राजनीतिक समीक्षक एवं प्रखर सामाजिक संचेतना के संवाहक साहित्यकार मधुकर द्विवेदी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर आंचलिक पत्रकारों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित प्रांतीय मुख्यालय में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने श्री द्विवेदी जी का भाजपा में शामिल होने पर अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया, तथा भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्री के मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, पूर्व मंत्री तथा रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल की गरिमापूर्ण उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही। मधुकर द्विवेदी एक लंबे समय से त्योंथर आंचल में सक्रिय रूप से जन संपर्क करके राष्ट्रीय विचारधारा की पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते रहें हैं। मधुकर द्विवेदी त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी होने के नाते इस अंचल की अनेक जन समस्याओं को प्रशासनिक स्तर पर हल कराने में लोगों की मदद भी करते रहें हैं। श्री दिवेदी इस अंचल के अनेक सामाजिक एवं संस्थागत कार्यक्रमों में अनेक वर्षों से सम्मिलित होकर अपनी बात रखते रहे हैं।और वेआम लोगों के बीच में अच्छे वक्ता के रूप में जाने जाते हैं।श्री द्विवेदी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं साहित्यिक बौद्धिक जगत के लोगों में प्रसन्नता व्याप्त हुई है । भाजपा जिला कार्यसमिति के पूर्व सदस्य रामलखन गुप्त, पत्रकार मनोज कुमार शुक्ला, शास्त्री प्रसाद मिश्र, प्रवीण शर्मा, प्रदीप सिंह, प्राणेश झा, आदि ने श्री द्विवेदी के प्रति बधाई संप्रेषित की है। (रामलखन गुप्त)

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।