प्रशिक्षण से लौटीं दुर्गावाहिनी विश्व हिंदू परिषद की बेटियों का बघेड़ी में भव्य स्वागत

दुर्गावाहिनी विश्व हिंदू परिषद खंड त्यौंथर से प्रशिक्षण में गई स्वयं सेविकाओं का खंड आगमन पर चाकघाट बघेड़ी में अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया भव्य स्वागत। जिसमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज तिवारी द्वारा बहनों को तिलक लगा माला पहना कर स्वागत किया गया फिर भगवा अंगवस्त्र भेंट स्वरूप दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती शांति तिवारी, अंजनी तिवारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक तहसील त्योंथर रावेंद्र मिश्र, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश मिश्र, महेंद्र तिवारी, मंगला प्रसाद त्रिपाठी, सौखी लाल सोनी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विजय सिंह पटेल सहित सकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन के बाद बहनों को जलपान कराया गया।

वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now