ख़बर हट के : जिला प्रशासन की संवेदना लाई रंग, मानसिक रूप से कमजोर महिला को मिली उपचार सहायता

किसी के लिए छोटी सी मदद भी बड़ा सहारा बन जाती है। शिल्पी प्लाजा बाजार के पास मानसिक रूप से कमजोर महिला भटक रही थी। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल को मोबाइल फोन पर किसी जागरूक नागरिक ने इस बात की सूचना दी। कलेक्टर ने मानवीय संवेदना दिखलाते हुए तत्काल अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री को मानसिक रूप से कमजोर महिला को समुचित उपचार सुविधा देने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मानसिक रूप से कमजोर महिला को उचित सहायता देकर संजय गांधी हास्पिटल में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा महिला की जाँच करके समुचित दवाएं दी गईं। महिला के निराश्रित होने के कारण उसके कपड़े, भोजन आदि की भी व्यवस्था की गई। महिला अभी अपने संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। प्रशासन तथा पुलिस की टीम महिला के संबंध में सूचनाएँ प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। सभी पुलिस थानों को इस संबंध में निर्देशित किया गया है। समय पर सहायता पहुंच जाने से निराश्रित और मानसिक रूप से कमजोर महिला को उपचार की सुविधा मिल गई है। प्रशासन की संवेदनशीलता ने निराश्रित महिला को समय पर सहायता उपलब्ध कराई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now