विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 393 वी जयंती कार्यक्रम

हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 393 वी जयंती के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन जिला मऊगंज के बिछरहटा प्रखंड के चादेह ग्राम जिल्ला में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित करने के बाद हुई। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता जी, जिला मंत्री बृजेश हिन्दू जी द्वारा बताया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी का जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ था। शिवाजी महाराज ने अपनी अनुशासित सेना एवं सुसंगठित प्रशासनिक इकाइयों कि सहायता से एक योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान किया। उन्होंने समर-विद्या में अनेक नवाचार किए तथा छापामार युद्ध (Guerilla Warfare) की नयी शैली (शिवसूत्र) विकसित की। उन्होंने प्राचीन हिन्दू राजनीतिक प्रथाओं तथा दरबारी शिष्टाचारों को पुनर्जीवित किया और मराठी एवं संस्कृत को राजकाज की भाषा बनाया। वे भारतीय स्वाधीनता संग्राम में नायक के रूप में स्मरण किए जाने लगे। बाल गंगाधर तिलक ने राष्ट्रीयता की भावना के विकास के लिए शिवाजीराजे जन्मोत्सव की शुरुआत की।

प्रखंड अध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह जी बताया गया कि भारतवर्ष का इतिहास शौर्य और पराक्रम का इतिहास है अनेक वीर योद्धा मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की चिंता नहीं की जिसमे छत्रपति शिवाजी महाराज कुशल योद्धा और रणनीतिकार थे।प्रखंड सह संयोजक आदित्य सिंह जी ने उनकी ओर से बताया गया कि हिन्दू मान बिंदुओं की रक्षा जय गाय ,गंगा ,गायत्री, और लव जिहाद जैसे सभी षड्यंत्रों का समुचित उत्तर संगठित हिन्दू युवा ही दे सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान नीरज सिंह जी द्वारा की गई और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया शिवाजी महाराज जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया प्रखंड संयोजक अरविंद पटेल जी ,भगवान सिंह जी चंदे के पूर्व सरपंच अशोक साकेत ,उदित जी, पंकज पटेल जी ,संजय पटेल जी , नागेंद्र रावत जी, अंकित साहू जी, दिनेश प्रजापति, दीपक साहू , दीपू पटेल जी एवम सभी ग्राम वासी शामिल हुए। (BNT)

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now