15 फरवरी को केन्द्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री आ रहे रीवा, रीवा को मिलेगा कुछ बड़ा

रीवा में 15 फरवरी को हवाई पट्टी चोरहटा में दोपहर 12 बजे से महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे। समारोह की अध्यक्षता केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम, जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद एवं नागरिक आपूर्ति तथा सांसद श्री जनार्दन मिश्र, सांसद राज्य सभा श्री राजमणि पटेल शामिल होंगे।

सम्मेलन में पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ला, विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक श्री दिव्यराज सिंह, विधायक श्री प्रदीप पटेल, विधायक श्री पंचूलाल प्रजापति, विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी, विधायक श्री केपी त्रिपाठी, महापौर श्री अजय मिश्र बाबा, नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय तथा डॉ. अजय सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

आपके सुझाव एवं शिकायत का स्वागत है, साथ ही ख़बर देने के लिए संपर्क करें – +919294525160

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now