विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार व आपात परिस्थितियों में मानव सेवा का दिया गया प्रशिक्षण

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक एक रीवा की जूनियर रेडक्रॉस इकाई द्वारा आयोजित आठ दिवसीय प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में सचिव रेडक्रास सोसायटी ने राष्ट्र निर्माण तथा पीड़ित मानवता की सेवा में विद्यार्थियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सहायता के माध्यम से प्राप्त प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए सक्षम बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, संवेदना और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस से जुड़े डॉ. सुशील त्रिपाठी, श्रीमती भारतीय शर्मा एवं श्री अशोक श्रीवास्तव ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के रेडक्रास प्रभारी डॉ. प्रभाकर द्विवेदी ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि आठ दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को प्राथमिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। प्रशिक्षण में सीपीआर, फ्रैक्चर की स्थिति में प्राथमिक सहायता, आग से जलने पर नकसीर में उपचार तथा विद्युत का झटका लगने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता करने के तरीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों को इन परिस्थितियों में तत्काल एवं उचित सहायता प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य आरके जैन के मार्गदर्शन तथा रेडक्रास के सुरेंद्र सिंह बघेल का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण के दौरान जगजीवन प्रसाद पाण्डेय के व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक रहे। समापन समारोह के अवसर पर प्रशिक्षण में सहभागी छात्र-छात्राओं की परीक्षा भी आयोजित की गई। इसके पश्चात भारतीय रेडक्रॉस समिति रीवा की ओर से प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय मिश्रा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय की शिक्षिका डॉ. श्रीमती नीता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक रत्नाकर मौर्य, गीतांजलि वर्मा, आरके सिंह, डॉ. धर्मेश शुक्ला, माया शुक्ला सहित अन्य शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!