त्योंथर खबर : ₹838.81 लाख की लागत से नवनिर्मित आधुनिक तहसील भवन जनता को समर्पित – विधायक सिद्धार्थ तिवारी

त्योंथर, रीवा। मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग रीवा द्वारा नवनिर्मित संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय तहसील भवन का आज भव्य लोकार्पण किया गया। त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में ₹838.81 लाख की लागत से बने इस आधुनिक तहसील भवन को सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में जनता-जनार्दन को समर्पित किया गया। त्योंथर विधायक माननीय सिद्धार्थ तिवारी जी द्वारा बताया गया कि यह लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के सतत मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र को मिली एक और बड़ी उपलब्धि है। एक लम्बे समय के बाद त्योंथर तहसील को नया भवन मिला है जिसको लेकर आम जनता आदि में भारी उत्साह देखने को मिला।

त्योंथर विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी राज द्वारा त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में निर्मित आधुनिक तहसील भवन का लोकार्पण सांसद श्री जनार्दन मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया और इसे जनता-जनार्दन को समर्पित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, त्योंथर 70 पूर्व विधायक श्री श्यामलाल द्विवेदी, वर्तमान विधायक श्री सिद्धार्थ तिवारी राज, नगर परिषद् त्योंथर अध्यक्ष श्रीमती कृष्णावती शुक्ला, नगर परिषद् चाकघाट अध्यक्ष श्री विभव जयसवाल, रीवा कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसडीएम श्री राकेश चौरसिया, तहसीलदार श्री पारसनाथ मिश्रा, सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कहा गया कि हमारा लक्ष्य त्योंथर में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुगम और पारदर्शी बनाना है। जनता का कल्याण और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए भवन में अधिकारीगण नए संकल्प और सेवा भाव से कार्य करेंगे, जिससे आम जनता को एक ही स्थान पर सभी राजस्व संबंधी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now