मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इसमें आपसी सुलह से प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा। प्रकरणों की सुनवाई के लिए 47 खण्डपीठें गठित की गयी हैं। इनमें पीठासीन अधिकारी तथा सहयोग देने के लिए सुलहकर्ता सदस्य तैनात किये गये हैं। जिला न्यायालय परिसर रीवा के साथ-साथ तहसील न्यायालय सिरमौर, त्योंथर, मनगवां, मऊगंज एवं हनुमना में भी लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय रीवा में खण्डपीठ क्रमांक एक में न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह राठौड़, खण्डपीठ क्रमांक दो में न्यायाधीश श्री संदीप श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक तीन में न्यायाधीश श्री मोहित कुमार, खण्डपीठ क्रमांक चार में न्यायाधीश श्री आशीष कुमार शुक्ला, खण्डपीठ क्रमांक पांच में न्यायाधीश श्री शरद कुमार गुप्ता तथा खण्डपीठ क्रमांक 6 में न्यायाधीश श्री अनुज त्यागी को तैनात किया गया है। इसी तरह खण्डपीठ क्रमांक सात में न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह ठाकुर, खण्डपीठ क्रमांक आठ में न्यायाधीश श्री वारीन्द्र कुमार तिवारी, खण्डपीठ क्रमांक नौ में न्यायाधीश श्री आशीर्वाद भिलाला, खण्डपीठ क्रमांक 10 में न्यायाधीश श्री शशांक खरे, खण्डपीठ क्रमांक 11 में न्यायाधीश श्री यशपाल सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 12 में न्यायाधीश श्री संतोष कुमार तिवारी, खण्डपीठ क्रमांक 13 में न्यायाधीश श्रीमती अनु सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 14 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी शर्मा, खण्डपीठ क्रमांक 15 में न्यायाधीश श्री वरूण शर्मा प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। इसी प्रकार खण्डपीठ 16 में न्यायाधीश श्री पन्ना नागेश, खण्डपीठ क्रमांक 17 में न्यायाधीश श्री दयाल सिंह सूर्यवंशी, खण्डपीठ क्रमांक 18 में न्यायाधीश श्री शैलेन्द्र रैकवार, खण्डपीठ क्रमांक 19 में न्यायाधीश श्रीमती आरती सिंह, खण्डपीठ क्रमांक 20 में न्यायाधीश श्री मुकेश कुमार कोरी, खण्डपीठ क्रमांक 21 में श्री दिलीप माहौर, खण्डपीठ क्रमांक 22 में न्यायाधीश श्रीमती सृष्टि चौरसिया, खण्डपीठ क्रमांक 23 में न्यायाधीश सुश्री कंचन सैनिक, खण्डपीठ क्रमांक 24 में श्रीमती रश्मि बागरी, खण्डपीठ क्रमांक 25 में रंजीत भदकरिया, खण्डपीठ क्रमांक 26 कुटुम्ब न्यायालय रीवा में न्यायाधीश श्री अविनाश चंद्र तिवारी, खण्डपीठ क्रमांक 27 जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण फोरम में अध्यक्ष श्री सुदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्डपीठ क्रमांक 28 औद्योगिक न्यायालय रीवा में न्यायाधीश श्री केके मिश्रा तथा खण्डपीठ क्रमांक 29 श्रम न्यायालय रीवा में न्यायाधीश श्री अमित नगायच प्रकरणों की सुनवाई करेंगे।
सटीक और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़ें विंध्य अलर्ट से – वॉट्सएप ग्रुप के लिए क्लिक करें
मऊगंज न्यायालय परिसर खण्डपीठ क्रमांक 30 में न्यायाधीश श्री जय सिंह सरौते, खण्डपीठ क्रमांक 31 में न्यायाधीश श्री मनोज तिवारी, खण्डपीठ क्रमांक 32 में न्यायाधीश श्री हीरालाल अलावा, खण्डपीठ क्रमांक 33 में न्यायाधीश श्री साजिद मोहम्मद, खण्डपीठ क्रमांक 34 में न्यायाधीश श्री महादेव पटेल, खण्डपीठ क्रमांक 35 में न्यायाधीश श्री ओशी जैन, खण्डपीठ क्रमांक 36 में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री युवराज दीक्षित प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। तहसील न्यायालय परिसर सिरमौर खण्डपीठ क्रमांक 37 में जिला न्यायाधीश श्री रामसिंह कनौजिया, खण्डपीठ क्रमांक 38 में न्यायाधीश श्री संजय वर्मा, खण्डपीठ क्रमांक 39 में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती भारती केशरी कश्यप, खण्डपीठ क्रमांक 40 में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रजनीश ताम्रकार प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। तहसील न्यायालय परिसर त्योंथर खण्डपीठ क्रमांक 41 में न्यायाधीश श्री दयाराम कुमरे, खण्डपीठ क्रमांक 42 में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती कामनी प्रजापति, खण्डपीठ क्रमांक 43 में न्यायाधीश सुश्री मोहनी भदौरिया, खण्डपीठ क्रमांक 44 में न्यायाधीश श्री आशुतोष प्रताप सिंह प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। तहसील न्यायालय परिसर हनुमना खण्डपीठ क्रमांक 45 में न्यायाधीश श्रीमती कीर्ति दुबे, खण्डपीठ क्रमांक 46 में न्यायाधीश श्री संदीप कुमार नामदेव, तहसील न्यायालय मनगवां खण्डपीठ क्रमांक 47 में न्यायाधीश श्री यश अबिद्रा प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।



