त्यौंथर ब्यूरो : देशी डॉक्टरों के चंगुल में भोले भाले ग्रामीण, पीड़ित ने थाना व स्वास्थ विभाग को दी तहरीर

इलाज़ पैर के दर्द का चल रहा था लेकिन दवाई बुखार, बदन दर्द, आदि की दी जा रही थी। पीड़ित ने गांव में डॉक्टरी कर रहे व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि डीह गांव के डॉक्टर द्वारा इलाज में लापरवाही के चलते उनके पैर में बड़ी सी गांठ पड़ गई जिसको हटाने के लिए ऑपरेशन करने के लिए बोला गया है।

मामला सोहागी थाना क्षेत्र के डीह गांव का बताया गया है। जहाँ पीड़ित लोरिक यादव पिता रामगरीब यादव ने लिखित में सोहागी थाना एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी विकासखंड त्योंथर को शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने गांव में डॉक्टरी कर रहे अनिल साहू पिता बनबारी लाल साहू पर उनके इलाज में लापरवाही, गाली गलौज करने, डराने धमकाने, आदि की शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में स्पष्ट किया है कि उक्त डॉक्टर के इलाज में लापरवाही के चलते उन्हें अन्य शारीरिक समस्यायों से जूझना पड़ रहा है।

सटीक और सत्य खबरों के लिए ज्वाइन करें चैनल

आपको याद दिला दें बीते कुछ सालों में सोहागी थाना क्षेत्र के पूर्वांचल क्षेत्र डीह से लेकर रायपुर, सोनौरी, ककरहा सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ व्यवस्था चरमराई हुई है जिसके चलते कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। इसका फायदा झोलाछाप डॉक्टरों को मिल रहा है। जो ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में अपना अवैध व्यापर जमाएं हुए हैं और कई मरीजों को उलटी सीधी दवाई भी दे चुके हैं जिसके चलते उनकी मृत्यु तक हो चुकी है। कई बार चीरा लगाना, बबासीर का ऑपरेशन करना, आदि की खबरें आम जनता के माध्यम से मिलती रही है। बावजूद स्वास्थ विभाग का अमला कुम्भकर्णीय नींद में सोया हुआ है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now