जवा ब्यूरो : शराब के नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपनी सगी वृद्ध मां . . .

मामला रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत ग्राम भुनगांव सातीतीर का है जहां पर शराब के नशे में धुत शैतान कलयुगी बेटे ने पड़ोस की महिला सुंदरिया देवी से गाली गलौच कर झगड़ा कर रहा था। जिसे देख मां की ममता रुक नहीं पाई और वही मां मृतक मझली देवी बसोर अपने बेटे गुलाम बसोर को रोंकने गई की किसी से झगड़ा ना करे, लेकिन आरोपी शैतान बेटे ने अपनी ही सगी वृद्ध मां के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मृतक मझली देवी बसोर पति मुन्नीलाल बसोर उम्र 75 वर्ष को आनन – फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा उपचार हेतु लाया गया। जहां पर मझली देवी की मौत हो गई। जवा पुलिस ने आरोपी पुत्र गुलाम बसोर उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त कर लिया और उक्त आरोपी को हत्या की धारा लगाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर न्यायालय द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (रिपोर्ट – अनूप कुमार)

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now