गोवर्धन पूजा : ग्राम पंचायत चंदपुर के त्रिवेणी गौशाला, कैथी में भव्य तरीके से गोवर्धन पूजन कार्यक्रम

आज दिनांक 21/10/2025 को मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड भोपाल और माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत चंदपुर के त्रिवेणी गौशाला, कैथी में भव्य तरीके से गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें गोवर्धन पर्वत जी का निर्माण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से पूजन किया गया तथा मुख्यअतिथि जनपद सदस्य भास्कर त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच दिनेश मांझी जी तथा गौशाला संचालक शिवा कांत पांडेय, सूरज विकास समिति द्वारा गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों को उपहार और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। गौशाला संचालक शिवा कांत पांडेय जी द्वारा जनपद सदस्य भास्कर त्रिपाठी, ग्राम पंचायत सरपंच दिनेश मांझी जी, गौसेवक डॉ सत्यभान जी का शाल मिठाई देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य भास्कर त्रिपाठी जी विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच दिनेश मांझी जी, गौशाला संचालक शिवा कांत पांडेय, पशु चिकित्सक डॉ लाल जी, गो सेवक सत्यभान जी, गोसेवक गुलाब जी, जीआरएस सुशील सोनी, जीआरएस कश्यप, पत्रकार राजन शुक्ला, देवक,रमेश मांझी, राधेश्याम तिवारी, शैलेन्द्र दूबे, सुशेंद्र, मौजी लाल, जालिम प्रसाद कुशवाहा, बसंत लाल, राजकुमार, कलावती, कुसुमकली आदि कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now