जिले में मानसून ने दी दस्तक – 20 जून को 15.9 मिमी हुई वर्षा

जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले तीन दिनों से जिले के कई स्थानों में वर्षा हो रही है। जिले में 20 जून को 15.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले में सर्वाधिक 35 मिलीमीटर वर्षा सिरमौर तहसील में दर्ज की गयी। इस दिन तहसील हुजूर में 17 मिमी, सेमरिया में 30 मिमी, मनगवां में 15 मिमी तथा जवा में 30 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 42.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि अब तक तहसील हुजूर में 69.9 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 43.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 48 मिलीमीटर, सिरमौर में 76.6 मिलीमीटर, त्योंथर में 5 मिलीमीटर, सेमरिया में 56 मिलीमीटर, मनगवां में 27 मिलीमीटर तथा जवा में 44 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी। गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 5.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now