कलेक्टर मऊगंज ने परिवहनकर्ता पर लगाया जुर्माना

कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेंहू के परिवहन में लापरवाही बरतने पर परिवहनकर्ता पर 83270 रुपए का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर ने परिवहनकर्ता मेसर्स माँ दुर्गा ट्रांसपोर्ट कंपनी पर यह जुर्माना लगाया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार सहकारी समितियों में 8 हजार 327 क्विंटल गेंहू परिवहन के लिए शेष है। गेंहू के परिवहन में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। लेकिन ट्रांसपोर्टर द्वारा सात दिन की समय सीमा में गेंहू का परिवहन नहीं किया गया है। परिवहन अनुबंध की शर्तों के अनुसार परिवहनकर्ता पर 83270 रुपए के जुर्माने की कार्यवाही की गई है। जुर्माने की राशि तीन दिन में चालान के माध्यम से जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now