अब ऑनलाइन होगा जीपीएफ का अंतिम भुगतान

FILE

शासकीय कार्य से सेवानिवृत्त होने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सामान्य भविष्यनिधि खाते जीपीएफ की राशि का भुगतान किया जाता है। इसके अंतिम भुगतान की व्यवस्था में परिवर्तन करते हुए अब ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था की गयी है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि अब सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को वित्त विभाग के पोर्टल आईएफएमआईएस सॉफ्टवेयर पर ही ई-जीपीएफ के माध्यम से अंतिम भुगतान ऑनलाइन किया जायेगा। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश 21 फरवरी 2025 से लागू कर दिये गये हैं।

कलेक्टर ने कहा है कि ई-जीपीएफ भुगतान के संबंध में सभी आहरण संवितरण अधिकारियों और लेखापालों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ई दक्ष केन्द्र शिल्पी प्लाजा बी-ब्लाक रीवा में 3 और 4 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण दो सत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक दिया जायेगा। सभी आहरण संवितरण अधिकारी अपने लेखापाल के साथ प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिला कोषालय अधिकारी तथा जिला ई प्रबंधक ई-गवर्नेंस प्रशिक्षण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें।

Leave a Comment

और पढ़ें
error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now