बड़ी खबर : कारगिल विजेता कोबरा कमांडो महावीर चक्रधारी दिगेन्द्र सिंह का 23 मार्च को चाकघाट आगमन

मध्य प्रदेश के रीवा जिले की त्यौंथर तहसील अंतर्गत चाकघाट में बड़े आयोजन की तैयारी शुरू, त्यौंथर क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि कारगिल विजेता महावीर चक्रधारी दिगेन्द्र सिंह को देखने सुनने का अवसर प्रदान हो रहा है। इस महान हस्ती के आगमन से त्योथर की धरती गौरवान्वित होगी। हिन्दू स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी ने बताया कि काफी समय से त्यौंथर में आने का आग्रह किया गया था। विगत दिनों उज्जैन में मुलाकात कर त्यौंथर क्षेत्र की जनता की ओर से आने का निमंत्रण दिया, जिससे आदरणीय दिगेन्द्र सिंह ने आज स्वीकार कर लिया है। पांच गोलियां लगने के बाद पाकिस्तानी मेजर का सर काट कर सीने में तिरंगा फहराया और अड़तालीस पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा। कारगिल युद्ध में अपने शौर्य पराक्रम और वीरता से युद्ध लड़कर भारत को विजय दिलाई जिन्हें आज भारतीय सेना वन मैन आर्मी एव कोबरा का नाम दिया। आज भी गोलियों के निशान मौजूद है जिन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई द्वारा महावीर चक्र प्रदान किया गया उस महान हस्ती का आगमन हो रहा है हिन्दू स्वाभिमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी 23 मार्च को भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस है उसी दिन एक साम सहीदो के नाम से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि होंगे। कारगिल विजेता महावीर चक्र पाने वाले देश के महान नायक कामाडों दिगेन्द्र सिंह उस महान हस्ती के आगमन पर त्योथर क्षेत्र के कोने कोने से निकलेगी तिरंगा, यात्रा जो रैली का रुप लेकर अपने मुख्य अतिथि की अगुवाई कर कार्यक्रम स्थल पर जाएगी। कारगिल विजेता महावीर चक्र पाने वाले देश के महान नायक कामाडों दिगेन्द्र सिंह के आगमन के साथ साथ अन्य बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी योगेन्द्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि यह कार्यक्रम त्योथर क्षेत्र की जनता का है जिसे सभी को एक साथ मिलकर संपन्न करना है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन चौकन्ना
कारगिल विजेता महावीर चक्र पाने वाले देश के महान नायक कामाडों दिगेन्द्र सिंह के आगमन की खबर लगते ही जहां त्योथर क्षेत्र की जनता उत्साहित और प्रसन्नता में है वही प्रशासन भी हरक़त में आ गया है। एक शाम शहीदों के नाम से रखे गए आयोजन 23 मार्च को क्षेत्र की जनता की ओर से भगतसिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर लाखों दिए जलाएं जाऐगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now