जिले में पिछले 24 घंटे में 10.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 25 मिमी वर्षा सिरमौर तहसील में दर्ज की गई। तहसील हुजूर में 13 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 9 मिमी, गुढ़ में 11 मिमी, त्योंथर में 12 मिमी, सेमरिया में 3 मिमी, मनगवां में 9 मिमी तथा जवा में 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। यह वर्षा गेंहू और चने की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। इन फसलों में पर्याप्त पानी मिलने से तेजी से वृद्धि होगी। मसूर, अलसी, मटर जैसी फसलों पर भी पानी का अच्छा असर रहेगा। इन फसलों में कीट व्याधि का प्रकोप हो सकता है। जिले में बड़ी संख्या में किसान फल और सब्जियों की खेती कर रहे हैं। उनके लिए भी यह वर्षा लाभदायक है। वर्षा के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम साफ होने पर जिले में शीतलहर का प्रकोप हो सकता है।
Views: 143






