प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

रीवा,मप्र। आवास आवंटन में आ रही समस्याओं को लेकर रीवा कलेक्टर ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ग्रामीण क्षेत्र के पात्र गरीबों को पक्के आवास की सुविधा देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू है। इस योजना का क्रियान्वयन अधिक सरलता से हो सके तथा हितग्राहियों को समय पर आवश्यक सुविधाएं मिले इसके लिए जिला पंचायत में हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया गया है। कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देशों के अनुसार जिला पंचायत में हेल्पलाइन नम्बर की व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए टेलीफोन नम्बर 07662-252607 तथा व्हाट्सएप मोबाइल नम्बर 9893008569 को हेल्पलाइन नम्बर बनाया गया है।

सूचना : विंध्य अलर्ट मीडिया देश भर से नियुक्ति शुरू कर चुकी है। आप भी अपने जिले तहसील के लिए अप्लाई कर सकते हैं click here

आवास योजना के हितग्राही इन नम्बरों में फोन करके योजना के संबंध में अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। योजना की प्रथम किश्त प्राप्त न होने, जियो टैगिंग न करने तथा हितग्राहियों को मनरेगा से मजदूरी का भुगतान न होने पर इन नम्बरों पर सूचना देकर समस्या का समाधान कराएं। इन नम्बरों में प्राप्त समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाएगा।

संवाददाता – ब्रह्मानदं त्रिपाठी बिन्नू , बहरैचा

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now