संभागीय अधिकारियों ने जनकल्याण शिविरों में की शिरकत

रीवा संभाग के सभी जिलों में प्रशासन गांव की ओर अभियान तथा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याण शिविर लगाकर आमजनता के आवेदनों का निराकरण करने के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। कमिश्नर बीएस जामोद द्वारा जनकल्याण शिविरों में समन्वय तथा ग्राम स्तरीय एवं खण्ड स्तरीय कार्यालयों के निरीक्षण के लिए संभागीय अधिकारियों के पाँच दल तैनात किए गए हैं। इनमें शामिल संभागीय अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करके जनकल्याण शिविरों में शिरकत कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा छात्रावास, स्कूल, धान खरीदी केन्द्र, आंगनवाड़ी केन्द्र तथा अस्पतालों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

कमिश्नर श्री जामोद के निर्देशों के अनुसार सीधी जिले के चुरहट में आयोजित जनकल्याण शिविर में संयुक्त संचालक कृषि, संयुक्त संचालक पशुपालन तथा दल के अन्य सदस्य शामिल हुए। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के 62 व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में पशुपालक किसानों के केसीसी बनाने के लिए 91 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के 15 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। नगरीय क्षेत्र चुरहट में हैण्डपंपों के सुधार के 25 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों के दल ने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास चुरहट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थित छात्रों से छात्रावास की भोजन, आवास तथा साफ-सफाई व्यवस्था की जानकारी ली गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now