जनसुनवाई में 80 आवेदकों की सुनी गई समस्यायें

प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज कलेक्ट्रेट में 80 आवेदकों की समस्यायें सुनीं गई। प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों को विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर समाधानकारक निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय तथा डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले ने भी जनसुनवाई की।

इस दौरान रीवा निवास उसमान अंसारी को आर्थिक सहायता के तौर पर एक हजार रूपये रेडक्रास सोसायटी से देने के निर्देश दिये गये। जमुना साकेत जोरी निवासी के खाद्यान्न प्रदाय के आवेदन पर खाद्य अधिकारी को तथा पूर्व मा.वि. भौखरी खुर्द में हैण्ड पंप सुधार के आवेदन पर पीएचई विभाग के अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर द्वारा दिये गये। शंकुलता निपनिया निवासी के आर्थिक सहायता प्रदान करने, राजमणि यादव चन्द्रपुर सेमरिया निवासी के खसरा खतौनी की नकल के आवेदनों को संबंधित एसडीएम को कार्यवाही किये जाने हेतु प्रेषित किया गया। जबकि भीटा गुढ़ के सुकवरिया के निजी आराजी के अवैध कब्जा हटाने, पुष्पा त्रिपाठी गहनौआ के निजी भूमि में अवैध बोर कर धमकी देने के आवेदनों पर संबंधित पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। दरहा चचाई निवासी नरेन्द्र कुमार द्विवेदी ने किसान सम्मान निधि योजना में नाम शामिल कराने का आवेदन दिया। जिसे कार्यवाही हेतु तहसीलदार सेमरिया को प्रेषित किया गया। महेश प्रसाद निगम रीवा ने वृद्धाश्रम में आश्रय देने का आवेदन दिया। प्रभारी कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये। इस दौरान रामकृपाल विश्वकर्मा मडवा के पुत्रों द्वारा उनकी जमीन अवैध तरीके से नामांतरण कराने तथा हरिजन बस्ती भटलों मार्ग से अवरोध हटाने के आवेदन पर संबंधित राजस्व अधिकारियों को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। रीवा निवासी नारायण डिगवानी के धारणाधिकार के लंबित प्रकरणों के निराकरण करने, तारादेवी शर्मा गुढ़ के दिव्यांग पुत्र को पेंशन प्रदाय करने के आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश प्रभारी कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में दिये गये। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now