कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित समूह पाँच के तहत एएनएम बहुउद्देश्शीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सीधी भर्ती के माध्यम से चयन किया गया था। इसके लिए संयुक्त परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की मेरिट सूची में शामिल तथा चयनित एएनएम द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण जारी किया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ल ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार जिन चयनित एएनएम ने न्यायालय में प्रकरण दायर किया है वे सभी 8 नवम्बर को सुबह 9.30 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अभिलेखों का सत्यापन कराएं। शैक्षणिक योग्यता तथा अन्य अभिलेखों की प्रति के साथ माननीय न्यायालय के निर्णय की प्रमाणित प्रति भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
Post Views: 116




