अनूप कुमार, जवा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल, केन्द्रीय मंत्री रहे विंध्य के सपूत, पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अर्जुन सिंह जी के जन्म दिन 5 नवम्बर को कांग्रेस जनों एवं गणमान्य लोगो ने सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जवा में मरीजो की सेवा कर डॉ अग्निवेश जी के साथ फल वितरण करके मनाया दाऊ साहब का जन्मदिन। उनकी छवि पर द्वीप प्रज्वलित कर सभी ने पुष्प अर्पित कर श्रृ़द्धा सुमन अर्पित किये। सिरमौर विधानसभा के कांग्रेस नेता पूर्व महामंत्री म.प्र. कांग्रेस कमेटी चक्रधर सिंह जवा ने कहा कि दाऊ साहब अर्जुन सिंह का बहुत विशाल विराट व्यक्तित्व था। गरीबों के लिये एक बत्ती कनेक्सन, तेंदूपत्ता में मजदूरो को मलिकाना हक जैसे कार्य आज भी लोग याद करतें है। गरीब जरूरतमंद को नियम शिथिल कर नौकरी सिर्फ दाऊ साहब ने दी है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष जवा कमलेश्वर सिंह इटमा, साधुशरण मिश्र, एड महेंद्र सिंह निवा, तरूणेन्द्र द्विवेदी प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, ब्लाॅक महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजदुलारी विश्वकर्मा, ब्लाॅक किसान कांग्रेस अध्यक्ष सचिदानन्द पाण्डेय, ब्लाॅक युवा के कांग्रेस अध्यक्ष सकील पटेहरा, अल्पसंख्यक ब्लाॅक अध्यक्ष शरीफ , ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन पी टी आई बालेंद्र मिश्रा जी,एवं आभार प्रदर्शन सरपंच ग्राम पंचायत शितलहा अमित सिंह मोहित भइया ने किया।