मुख्यमंत्री ने 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को जारी की 1574 करोड़ की राशि

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना के 1.29 करोड़ बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 1574 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 55 लाख हितग्राहियों को 332.71 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की। साथ ही सिंगल क्लिक से लाड़ली बहना योजना की 24 लाख बहनों के बैंक खाते में एलपीजी गैस सिलेंडर अनुदान की 28 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की गई। प्रत्येक सिलेण्डर 450 रुपए में दिया जा रहा है।

रीवा जिले की लाड़ली बहना योजना की 4.10 लाख बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित की। प्रत्येक हितग्राही के बैंक खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित हुई। यह छोटी सी राशि महिलाओं के लिए बहुत बड़ा सहारा साबित हुई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज हमारे प्रदेश की गौरव रानी दुर्गावती का 500वां जन्मदिवस है। साथ ही नवरात्रि का पावन पर्व है। इस अवसर पर बहनों के बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि जारी की गई है। इस राशि में आगे वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी दुर्गावती के सम्मान में उनकी प्रथम राजधानी दमोह जिले के सिंग्रामपुर में आज मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान परिवारों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का निर्णय पारित किया गया है। सरकार किसानों के कल्याण के लिए सदैव प्रयास करती रहेगी। बैठक में जैन कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया गया है। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की राशि जारी की है। पूरे प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करते हैं। लाड़ली बहना योजना के संबंध में लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है। इस योजना के लिए बजट में 18284 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। यह योजना निरंतर लागू रहेगी। समारोह में मुख्यमंत्री ने दमोह जिले के विकास से जुड़ी अनेक घोषणाएं की। राज्य स्तरीय समारोह का जिले भर में सजीव प्रसारण दिखाया गया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय, संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय तथा हितग्राहियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। इसके साथ-साथ सभी विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Email

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

ट्रेंडिंग खबर

today rashifal

हमसे जुड़ने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है... पोर्टल पर आपके द्वारा डाली गयी खबर/वीडियो की सभी जानकारी घटनास्थल और घटना का समय सही और तथ्यपूर्ण है तथा घटना की खबर आपके क्षेत्र की है।अगर खबर में कोई जानकारी/बात झूठी या प्रोपेगेंडा के तहत पाई जाती है तो इसके लिए आप ही ज़िम्मेदार रहेंगे।