अभिलेखों में सुधार के 754 प्रकरण किए गए निराकृत

राजस्व महाअभियान में नक्शा तरमीम और अभिलेखों में सुधार के प्रकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकृत किए जा रहे हैं। जिले भर में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे राजस्व महाअभियान में सभी एसडीएम अभिलेखों में सुधार के प्रकरणों का निराकरण कर रहे हैं। अभियान के दौरान अब तक अभिलेखों में सुधार के 754 प्रकरण निराकृत किए गए हैं। एसडीएम हुजूर ने 434, सिरमौर ने 48, सेमरिया ने 27, रायपुर कर्चुलियान ने 30, मनगवां ने 54, जवा ने 5, गुढ़ ने 98 तथा एसडीएम त्योंथर ने 58 प्रकरणों का निराकरण किया है। अभियान के दौरान अभिलेखों में सुधार के नए प्रकरण भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now