छात्रावास के विद्यार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा

अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति छात्रावास के विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इसका लाभ कक्षा नवीं, दसवीं, ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थी उठा सकते हैं। इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर तथा प्रभारी जिला संयोजक पीके पाण्डेय ने बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड मुख्यालय में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। शासकीय शालाओं में पदस्थ तथा निर्धारित मापदण्ड पूरा करने वाले रसायन शास्त्र, भौतिक शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी विषय की कोचिंग देने के इच्छुक शिक्षक 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षकों को निर्धारित स्कूलों अथवा कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों को पढ़ाना होगा। प्रत्येक पीरियड के अनुसार शिक्षक मानदेय दिया जाएगा। शिक्षकों के चयन में अनुभवी शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। कोचिंग के लिए इच्छुक शिक्षक अपने विद्यालय के प्राचार्य की अनुमति के साथ निर्धारित तिथि तक जिला संयोजक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now