उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल नशामुक्त अभियान के कार्यक्रम में होंगे शामिल

नशामुक्त अभियान के तहत विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र कार्यक्रम आज 12 अगस्त को कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रात: 9 बजे से आयोजित कार्यक्रम में नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई जायेगी। तदुपरांत नशामुक्त रैली कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मार्तण्ड क्रमांक-3 के ग्राउंड में समाप्त होगी। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, समस्त विधायकगण, नगर निगम के महापौर, अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित विभागीय अधिकारी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा युवाओं की उपस्थिति रहेगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ सोनवणे ने कार्यक्रम में आमजनों से भी उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!

शहर चुनें

Follow Us Now

Follow Us Now